अगर आप भी इस वक्त यही सोच रहे हैं कि 2026 में नई 2026 Tata Punch Facelift घर लाएँ या फिर पहले की Tata Punch EV को चुनें, तो यकीन मानिए ऐसे दुबिधा में आप आप अकेले नहीं फसे हैं। टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे पसंदीदा माइक्रो-SUV Punch को ऐसा अपडेट दे दिया है कि पेट्रोल और इलेक्ट्रिक के बीच का फर्क अब पहले जितना आसान नहीं रहा यह अब थोड़ा मुश्किल हो गया है। क्यूंकि, बाहर से दोनों जुड़वाँ जैसी दिखती हैं, लेकिन असली कहानी अंदर और ड्राइव में छुपी है। तो चलिए, बिना किसी घुमा-फिराकर बात के, दोनों गाड़ियों की पूरी सच्चाई को आसानी से समझते हैं।
डिजाइन: देखने में भाई-भाई, लकिन सोच में अलग
जब आप इसे देखंगे तो आपको पहले नजर में ये दोनों गाड़ियां एक जैसी लग सकती हैं, लेकिन जैसे-जैसे आप कार के करीब जाएंगे वैसे वैसे फर्क आपको साफ दिखने लगेगा। अगर New Tata Punch Features की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में अब नई LED DRLs और प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई हैं जो इसे काफी शार्प लुक देती हैं।
- Front Look: जहाँ Punch EV में ग्रिल पूरी तरह बंद (Closed-off panel) है और कनेक्टेड LED पट्टी मिलती है, वहीं 2026 Tata Punch Facelift में हल्की-सी ब्लैक ग्रिल और नए LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलती हैं, जो इसे थोड़ा ज्यादा “SUV-ish” बनाती हैं।
- Charging Port: EV में चार्जिंग पोर्ट आगे की तरफ Tata लोगो के ठीक नीचे दिया गया है जो दिखने में भी काफी अच्छा और इस्तेमाल करने में भी आसान है। पेट्रोल मॉडल में फ्यूल कैप वही पारंपरिक साइड में दिया गया है।
- Alloys: दोनों में 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिया गया हैं, लेकिन EV के व्हील्स को ‘Aero-efficient’ बनाया गया है ताकि रेंज थोड़ी और बेहतर निकल सके।
इंटीरियर और फीचर्स: अब Punch सच में प्रीमियम लगती है
यहाँ Tata ने सबसे बड़ा खेल खेला है। टाटा ने फेसलिफ्ट मॉडल के केबिन को पूरी तरह से अपडेट कर दिया है। अब आपको पेट्रोल मॉडल में भी वही 2-spoke steering wheel मिलता है जो पहले सिर्फ EV और Nexon में आता था।
| फीचर | 2026 Tata Punch Facelift | Tata Punch EV |
| Touchscreen | 10.25-inch | 10.25-inch |
| Driver Display | 7-inch Digital | 10.25-inch Fully Digital |
| Ventilated Seats | नहीं | हाँ |
| Parking Brake | Manual | Electronic (EPB) |
| Airbags | 6 (Standard) | 6 (Standard) |
Real-life Tip: अगर आप किसी मेट्रो शहर में रहते है और रोज़ ट्रैफिक में आपको गाड़ी चलनी पड़ती हैं, तो यकीं मानिये Punch EV की ‘Electronic Parking Brake’ और ‘Auto Hold’ फीचर आपके पैरों को बहुत आराम देगा। वहीं, अगर आप हाईवे ड्राइव पसंद करते हैं, तो पेट्रोल मॉडल का केबिन फीडबैक आपको ज्यादा ‘कनेक्टेड’ महसूस कराएगा।
Performance: अब Punch में भी आया Turbo का दम
सबसे बड़ा और सबसे दिलचस्प बदलाव बोनट के नीचे है। Tata Punch Turbo Petrol Price अब चर्चा में है क्योंकि टाटा ने इसमें Nexon वाला 1.2-लीटर Turbo Petrol इंजन दे दिया है।
- Petrol/CNG: अब आपको इसमें 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड (88 PS) और 1.2L टर्बो पेट्रोल (120 PS) के विकल्प मिलते हैं।
- Electric: EV दो बैटरी पैक जैसे 25kWh और 35kWh के साथ आती है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 315km से 421km तक की रेंज का दावा करती है।
सीधे शब्दों में कहें तो ड्राइविंग का मज़ा और पावर चाहिए तो Turbo Petrol इंजन के साथ जाना चाहिए और अगर आप चाहते हो की किसी भी तरह का आवाज न आए, smoothness बानी रहे और zero fuel का tension हो तो आप EV के साथ जा सकते हो।
कीमत का हिसाब-किताब: जेब क्या कहती है?
- 2026 Tata Punch Facelift: इसकी कीमत ₹5.59 लाख से ₹10.54 लाख तक की (एक्स-शोरूम) राखी गयी है।
- Tata Punch EV: वही इसकी कीमत ₹9.99 लाख से ₹14.44 लाख (एक्स-शोरूम) राखी गयी है।
यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि पेट्रोल मॉडल की टॉप रेंज और EV की शुरुआती रेंज लगभग एक ही कीमत पर आती है। यहीं पर ज़्यादातर लोग कन्फ्यूज होते हैं।
तो आखिर आपके लिए कौन-सी सही है?
अगर आपकी daily running 40–50 km से कम है और आप ज्यादातर शहर के ट्रैफिक में गाड़ी चलाते हैं, तो Tata Punch EV के लिए जाना आपके लिए एक समझदारी भरा फैसला होगा। भले ही इसकी शुरुआती कीमत ज्यादा है, लेकिन इसकी ‘Running Cost’ पेट्रोल के मुकाबले न के बराबर है।
वहीं, अगर आप अक्सर लंबी ट्रिप पर जाते हैं या ऐसी जगह रहते हैं जहाँ चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर अभी कमजोर है जैसे, गांव या छोटे शहर तो 2026 Tata Punch Facelift का टर्बो पेट्रोल वर्जन आपके लिए सही विकल्प होगा क्युकी यह आपको बेहतरीन पावर और रिलायबिलिटी देगा।
यह भी पढ़ें: पैसों की किल्लत होगी दूर! Kissht App से 5 मिनट में मिलेगा ₹2 लाख तक का लोन, यहाँ से जानें असली सच्चाई।
निष्कर्ष
Tata Punch का नया अवतार भारतीय सड़कों पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चाहे आप Best Compact SUV in India 2026 की तलाश में पेट्रोल मॉडल चुनें या Eco-Friendly EV, Tata ने सुरक्षा (5-Star BNCAP Rating) और स्टाइल के मामले में कोई समझौता नहीं किया है। अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही चुनाव करें।
डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई कीमतें एक्स-शोरूम हैं। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। कृपया खरीदारी से पहले अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप पर जाकर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें।