Saturday, February 28, 2026
HomeNewsSSC Delhi Police Constable Answer Key 2025: आंसर की के बाद अब...

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2025: आंसर की के बाद अब फिजिकल की बारी, इन 5 गलतियों से बचें वरना हाथ से जाएगी नौकरी!

क्या आपने भी दिल्ली पुलिस में सिपाही बनने का सपना देखा है? तो आपके लिए सबसे बड़ा अपडेट आ चुका है! कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC Delhi Police Constable Answer Key 2025 आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही उम्मीदवारों की नजर सिर्फ एक ही सवाल पर थी की “मेरे कितने नंबर आने वाला हैं?” क्या में पास तो हो जाऊंगा न।

लेकिन याद रखिए, आंसर की सिर्फ एक पड़ाव है, असली चुनौती तो अभी बांकी है जो है फिजिकल टेस्ट (PET/PST)। अगर आप अपने मार्क्स को लेकर असमंजस में हैं या आप जानना चाहते हैं कि ‘अब आगे क्या करना है?’ तो यह लेख आपके हर सवाल का जवाब देने के लिए लिखा गया है।

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2025 जारी! अपना स्कोर चेक करें और जानें संभावित Cut Off। क्या आप फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई कर पाएंगे यहाँ देखें।

अपनी Answer Key कैसे चेक करें? (Step-by-Step)

आयोग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रिस्पॉन्स शीट के साथ लिंक एक्टिवेट कर दिया है। इसे चेक करने का सही तरीका यहाँ निचे दिया गया है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Answer Key’ टैब पर क्लिक करें।
  • “Uploading of Tentative Answer Key – Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination” वाले लिंक को चुनें।
  • अपना Roll Number और Password जो आपके एडमिट कार्ड पर है वो डालें।
  • अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें, क्योंकि यह भविष्य में objection या comparison में काम आएगी।

यह भी पढ़ें: Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter vs Citroen C3: माइक्रो SUV की जंग में कौन बाजी मारेगा? पूरी जानकारी यहाँ से प्राप्त करें

Answer गलत लग रहा है? Objection कैसे करें?

SSC उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने हर साल मौका देता है। अगर आपको लगता है कि आयोग द्वारा दिया गया कोई उत्तर गलत है और आपका उत्तर सही है, तो आप प्रति प्रश्न 100 रुपये का फीस देकर ऑब्जेक्शन फाइल आसानी से कर सकते हैं।

ध्यान रखने वाली बात (बहुत ज़रूरी): बिना पुख्ता सबूत के objection मत डालिए इसके लिए NCERT, Standard Books या Authentic Source होना जरुरी है। सिर्फ “मुझे लगता है” ये वाला objection रिजेक्ट हो जाता है। तो जो भी करे वो ध्यान देकर करें।

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2025: Expected Cut-Off (अनुमानित)

इस बार का पेपर लेवल देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि कट-ऑफ पिछले साल के मुकाबले थोड़ा अलग रह सकता है। हालाँकि Final cut-off normalization के बाद बदल सकती है। यहाँ निचे एक अनुमानित चार्ट दिया गया है एक बार जरूर देखें:

कैटेगरीपुरुष (Male) अनुमानित स्कोरमहिला (Female) अनुमानित स्कोर
General (UR)68 – 7258 – 62
OBC65 – 6855 – 58
EWS62 – 6552 – 55
SC58 – 6248 – 52
ST55 – 5845 – 48

नोट: अगर आपका स्कोर इस रेंज के आसपास है, तो बिना समय बर्बाद किए ग्राउंड पर फिजिकल टेस्ट की प्रैक्टिस शुरू कर दें।

Physical Endurance Test (PET): यहीं से बाहर होते हैं ज़्यादातर कैंडिडेट

दिल्ली पुलिस की भर्ती में फिजिकल टेस्ट सबसे ‘टफ’ माना जाता है। हर साल हजारों उम्मीदवार written clear कर लेते हैं, लेकिन वो 1600 मीटर की दौड़ में बाहर हो जाते हैं।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए (30 वर्ष तक):

  • दौड़ (Run): 1600 मीटर 6 मिनट में।
  • Long Jump: 14 फीट।
  • High Jump: 3 फीट 9 इंच।

महिला उम्मीदवारों के लिए (30 वर्ष तक):

  • दौड़ (Run): 1600 मीटर 8 मिनट में।
  • Long Jump: 10 फीट।
  • High Jump: 3 फीट।

एक्सपर्ट की सलाह: अब क्या करना चाहिए?

ज्यादातर छात्र Answer Key आने के बाद रिजल्ट का इंतजार करते हैं और जब रिजल्ट आता है, तो उनके पास फिजिकल के लिए सिर्फ 15-20 दिन बचते हैं। यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है इसके लिए आपको:

  • आज से ही दौड़ना शुरू करें: अपनी स्टैमिना को बढ़ाने के लिए सुबह और शाम हल्का वर्कआउट करें।
  • डाइट पर ध्यान दें: प्रोटीन युक्त भोजन लें और खुद को पूरी तरह से हाइड्रेटेड रखें।
  • जूतों का सही चुनाव: दौड़ के लिए अच्छी क्वालिटी के रनिंग शूज का इस्तेमाल करें ताकि पैरों में ‘Shin Pain’ की समस्या न हो।
  • मॉक फिजिकल टेस्ट: हफ्ते में एक बार खुद को टाइमर लगाकर टेस्ट करें कि आप निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर पा रहे हैं या नहीं।

आगे क्या होगा? (Next Process)

  • Final Answer Key: आपत्तियों की जांच के बाद SSC फाइनल आंसर की जारी करेगा।
  • Result Declaration: फाइनल आंसर की के साथ या उसके कुछ दिन बाद रिजल्ट आएगा, जिसमें फिजिकल के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के नाम होंगे।
  • Document Verification: फिजिकल के समय ही आपके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, जो पुरुष उम्मीदवारों है उनके लिए यह अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: नई 2026 Tata Punch Facelift में मिला तगड़ा Turbo इंजन, लेकिन Punch EV की ये 5 खूबियां आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी!

निष्कर्ष

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2025 का आना आपकी मेहनत का पहला परिणाम है। कम नंबर देखकर घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि ये देखने की जरूरत है कि आप रेस में हैं या नहीं। दिल्ली पुलिस की वर्दी सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि एक सम्मान और जिम्मेदारी है। और इसके लिए आपको मैदान पर पसीना बहाना ही होगा। खुद पर भरोसा रखें, अपनी तैयारी को अनुशासित करें और याद रखें कि ‘मैदान में हारा हुआ इंसान फिर से जीत सकता है, लेकिन मन से हारा हुआ कभी नहीं’।

ऑल द बेस्ट! Delhi पुलिस की वर्दी आपका इंतजार कर रही है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कट-ऑफ के आंकड़े पिछले रुझानों और डेटा विश्लेषण पर आधारित हैं, जो आधिकारिक परिणाम से भिन्न हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) चेक करते रहें।

Abhi
Abhihttp://dostigreaterthanee.in
नमस्ते, मैं अभी हूँ, एक टेक Enthusiastic जिसे नए स्मार्टफोन और मोबाइल टेक्नोलॉजी की दुनिया को बारीकी से समझना पसंद है। पिछले कई सालों से मैं मोबाइल लॉन्च, अनबॉक्सिंग और गैजेट्स के रिव्यूज के जरिए लोगों को सही स्मार्टफोन चुनने में मदद कर रहा हूँ। मेरा मकसद जटिल टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स को आसान भाषा में समझाना है ताकि आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से बेस्ट फोन चुन सकें। जब मैं लिख नहीं रहा होता हूँ, तो मैं अक्सर नए फीचर्स को टेस्ट करने और टेक ट्रेंड्स को फॉलो करने में बिजी रहता हूँ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments