अगर आप भी हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करते हैं और सोचते है की अपने मेहनत की कमाई को ऐसी जगह निवेश करू जहाँ Zero Risk हो और रिटर्न बैंक की तुलना में ज्यादा मिले? तो यकीन मानिए आप इसमें अकेले नहीं हैं। साल 2026 में निवेश करने के लिए बहोत सरे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन जब बात भरोसे की आती है, तो आज भी हर भारतीय की जुबान पर पहला नाम LIC का ही आता है।
अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं की क्या LIC भी बैंक की तरह FD देती है? इसका सीधा जवाब है नहीं। लेकिन हाँ, LIC की कुछ स्कीम्स हैं जो FD से भी बेहतर काम करती हैं। चलिए, इस खास लेख में समझते हैं कि कैसे आप LIC के जरिए अपनी बचत को कई गुना बढ़ा सकते हैं।
क्या LIC में सच में FD होती है?
आम तौर पर देखा जाता है की बैंक हमें एक निश्चित समय के लिए पैसा जमा करने पर ब्याज देते हैं, जिसे हम Fixed Deposit (FD) कहते हैं। लकिन LIC सीधे तौर पर ‘FD’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करती है, बल्कि उनके पास Single Premium Plans होते हैं। ये स्कीम्स बैंक FD की तरह ही काम करती हैं लकिन इसमें आप एक बार में पैसा जमा करते हैं और आपको मैच्योरिटी पर मोटा फंड या लाइफटाइम पेंशन मिलती रहती है।
यह भी पढ़ें: बैंकों की छुट्टी! Post Office की इस स्कीम में पैसा लगाने वालों की हुई चांदी, मिल रहा है जबरदस्त ब्याज।
LIC FD (Single Premium) के कुछ मुख्य बाते जो आपको आकर्षित करते है:
- Sovereign Guarantee: यहाँ आपका पैसा भारत सरकार की गारंटी के साथ आती है।
- Tax Benefits: सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट मिलता है वो भी पुराने टैक्स रिजीम के अनुसार।
- Life Cover: निवेश के साथ-साथ आपको और आपके परिवार को बीमा सुरक्षा भी मिलती है।
- No Market Risk: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से आपके पैसे पर कोई असर नहीं पड़ता है।
LIC की टॉप स्कीम्स जो FD को दे रही हैं टक्कर
अगर आप Best Safe Investment Plan in India ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दिए गए दो प्लान्स सबसे बेहतरीन हैं जो आपको सबसे बेस्ट रिटर्न्स दे सकती है:
LIC New Jeevan Shanti (Plan No. 858)
यह उन लोगों के लिए बेस्ट प्लान में से एक है जो एक साथ पैसा जमा करके अपने भविष्य के लिए पेंशन को सुरक्षित करना चाहते हैं।
- Minimum Investment: ₹1,50,000
- Age Limit: 30 से 79 वर्ष।
- USP: इसमें आप खुद तय कर सकते हैं कि आपको पेंशन अभी चाहिए या 1-12 साल बाद। ध्यान रहे की आप जितना देरी से पेंशन शुरू करेंगे, रेट उतना ही ज्यादा आपको मिलने की उम्मीद होगी।
LIC Bima Bachat (Plan No. 948)
यह स्कीम बैंक FD के सबसे करीब है। इसमें आपको बीच-बीच में ‘Survival Benefit’ यानि की थोड़ा थोड़ा पैसा वापस भी मिलता रहता है।
- Policy Term: 9, 12, या 15 साल।
- Returns: मैच्योरिटी पर सिंगल प्रीमियम के साथ लॉयल्टी एडिशन भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: Mutual Fund SIP 2026: क्या आप भी कर रहे हैं निवेश में ये 3 गलतियाँ? जानें अमीर बनने का असली सीक्रेट।
LIC vs Bank FD: किस्मे आपको इन्वेस्ट करना फायदेमंद होगा
सीधी बात करें तो LIC और Bank FD की तुलना करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि दोनों का मकसद अलग अलग होता है। फिर भी आपको आसानी से समझने के लिए नीचे एक आसान comparison दी गयी है जिसे आपको एक बार देखना चाहिए।
| फीचर | Bank Fixed Deposit (FD) | LIC Single Premium Plans |
| सुरक्षा | ₹5 लाख तक (DICGC बीमा) | असीमित (भारत सरकार की गारंटी) |
| ब्याज दर | 6% – 7.5% (लगभग) | 6.5% – 8% + डेथ कवर |
| बीमा कवर | नहीं मिलता | निवेश के साथ फ्री लाइफ कवर |
| टैक्स लाभ | केवल 5 साल की FD पर | निवेश और मैच्योरिटी दोनों पर लाभ |
| लिक्विडिटी | कभी भी निकाल सकते हैं (पेनल्टी के साथ) | लोन की सुविधा उपलब्ध |
Expert Pro-Tip: अधिकतम रिटर्न कैसे पाएं?
मेरे अनुभव में, जो लोग सारा पैसा एक ही स्कीम में डाल देते हैं, उन्हें बाद में flexibility की कमी बहोत ज्यादा महसूस होती है। बेहतर यह है कि पैसे को दो हिस्सों में बाँटकर निवेश किया जाए। एक हिस्सा New Jeevan Shanti में डालें (फिक्स्ड इनकम के लिए) और दूसरा हिस्सा Jeevan Utsav जैसे प्लान में, जहाँ आपको जिंदगी भर 10% रिटर्न (Sum Assured का) मिलने की गारंटी होती है। यह कॉम्बिनेशन आपको Highest Interest Rate Savings 2026 का लाभ देगा।
2026 में निवेश करने से पहले इन बातों को ध्यान में रखने
- Lock in Period: LIC स्कीम्स लंबी अवधि के लिए बेहतर होती हैं। अगर आपको 1-2 साल में पैसे चाहिए, तो आपके लिए बैंक FD ही बेहतर है।
- Death Benefit: LIC का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यही है कि अगर पॉलिसीधारक के साथ कुछ अनहोनी होती है, तो नॉमिनी को पूरी जमा राशि से कहीं ज्यादा पैसा मिलता है।
- Loan Facility: निवेश के 3 महीने बाद ही आप अपनी जमा राशि पर LIC से सस्ता लोन ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पर्सनल लोन लेने से पहले रुकें! Kotak Mahindra Bank की ये नई शर्तें और कम ब्याज दरें आपको चौंका देंगी।
निष्कर्ष
साल 2026 में जहाँ ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है, वहां Government Backed Guaranteed Returns से बेहतर कुछ भी नहीं है। अगर आप ऐसा निवेश चाहते हैं जिसमें नींद खराब न हो और परिवार की सुरक्षा भी बनी रहे, तो LIC के सिंगल प्रीमियम प्लान आपके लिए एक practical option हो सकते हैं। लेकिन निवेश करने से पहले अपनी उम्र, जरूरत और future plans को एक बार जरूर देखें।
इसके लिए आज ही अपने पास के LIC एजेंट से मिलें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उम्र के हिसाब से कैलकुलेशन चेक करें। और सही समय पर लिया गया एक फैसला, आपके भविष्य को आर्थिक रूप से आजाद बना सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। LIC की किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से पढ़ें और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। ब्याज दरें और नियम समय-समय पर सरकार और LIC द्वारा बदले जा सकते हैं।