Friday, February 27, 2026
HomeBlogLIC को टक्कर दे रही है SBI की ये Child Policy! प्रीमियम...

LIC को टक्कर दे रही है SBI की ये Child Policy! प्रीमियम माफ़ और 100% गारंटीड रिटर्न, पूरी डिटेल्स यहाँ देखें।

आज के बढ़ते महंगाई के समय में अगर आप किसी भी माता-पिता से पूछें कि उन्हें सबसे ज़्यादा किस बात की चिंता होती है, तो जवाब लगभग एक जैसा होगा की ‘बच्चे की हायर एजुकेशन और शादी का खर्च’। देखा जाए तो महंगाई हर साल बढ़ते जा रही है, कॉलेज की फीस लाखों में जा चुकी है और ऐसे में सिर्फ सेविंग अकाउंट पर भरोसा करना अब बिलकुल भी समझदारी नहीं है।

इसलिए SBI ने पेश किया है SBI Child Plan 2026 ये न केवल आपके निवेश को सुरक्षित रखता है, बल्कि बाज़ार के उतार-चढ़ाव के बावजूद आपने जो अपने बच्चों के लिए सपना देखा है उस सपनों यह टूटने नहीं देता है? अगर आप भी अपने नन्हे-मुन्नों के लिए एक ठोस वित्तीय सुरक्षा कवच ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख आपके बच्चों के भविष्य को बदलने में आपकी मदद कर सकता है।

SBI Child Plan 2026: क्या आप भी बच्चे की पढ़ाई की टेंशन में हैं? जानें इस स्कीम के फायदे और प्रीमियम माफी का सच। सुरक्षित करें अपने बच्चे का भविष्य।

SBI Child Plan 2026 आखिर है क्या?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 2026 के लिए अपने चाइल्ड प्लांस को और भी फ्लेक्सिबल बनाया है। फिलहाल parents के बीच दो प्लान सबसे ज़्यादा popular हैं: SBI Life Smart Scholar (जो मार्केट-लिंक्ड है) और SBI Smart Champ Insurance (जो गारंटीड लाभ देता है)।

इन प्लांस की सबसे बड़ी खासियत है “Premium Waiver Benefit”। यानी अगर पॉलिसी के दौरान माता-पिता के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो कंपनी खुद आगे के प्रीमियम भरती है और बच्चे को मेच्योरिटी पर पूरा पैसा मिलता है। इससे उसकी पढ़ाई या future plan बीच में नहीं रुकता है, सच में कहें तो, यही feature इस प्लान को बाकी सभी विकल्पों से अलग बनाता है।

यह भी पढ़ें: 60 साल बाद खत्म हुआ पुराना टैक्स कानून: Income Tax Act 2025 में हुए ये 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर।

कौन-सा प्लान आपके लिए सही रहेगा?

नीचे दी गई टेबल से समझें कि आपके लिए कौन सा प्लान सब से बेस्ट है:

फीचर्सSBI Smart Scholar (ULIP)SBI Smart Champ (Traditional)
प्रवेश आयु (Child)0 – 17 वर्ष0 – 13 वर्ष
मैच्योरिटी बेनिफिटफंड वैल्यू (Market Linked)गारंटीड स्मार्ट बेनिफिट + बोनस
टैक्स छूटधारा 80C के तहतधारा 80C के तहत
जोखिममध्यम से उच्च (बाज़ार पर निर्भर)बहुत कम (सुरक्षित)
प्रीमियम माफ़ीइन-बिल्ट (In-built)इन-बिल्ट (In-built)

एक जरुरी सलाह: अगर आप थोड़ा risk ले सकते हैं और बच्चा अभी छोटा है, तो Smart Scholar अगर safety आपकी पहली priority है, तो Smart Champ प्लान आप ले सकते है।

SBI Child Plan 2026 के वो 5 बड़े फायदे जो parents को पसंद आते हैं

  • Financial Security: माता-पिता के ना रहने पर भी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकती है। प्रीमियम माफ़ होने के कारण फंड जमा होता रहता है।
  • Loyalty Additions: अगर आप लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो SBI आपके फंड में अतिरिक्त यूनिट्स जोड़ता है, जिससे compound growth होने में मदद करता है। इसलिए, Best Child Investment Plan in India की लिस्ट में यह टॉप पर रहता है।
  • Partial Withdrawal: अगर बच्चे की 18 साल उम्र हो गयी है तो उसके बाद कॉलेज एडमिशन या कोचिंग के लिए आप बीच में भी पैसे निकाल सकते हैं।
  • Tax Savings: इसमें निवेश की गई राशि और मेच्योरिटी अमाउंट दोनों पर टैक्स बेनिफिट मिलता है।
  • Customized Investment: आप अपनी रिस्क लेने की क्षमता के अनुसार 9 अलग-अलग फंड्स (Equity या Debt) में से चुनाव कर सकते हैं।

एक practical सलाह (Expert Tip)

सिर्फ इंश्योरेंस लेना काफी नहीं है। अगर आपका बच्चा छोटा यानि की, 5 साल से कम है, तो SBI Smart Scholar बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें इक्विटी का एक्सपोजर मिलने से लंबे समय में ये महंगाई को मात देने वाले रिटर्न (12-15%) मिल सकते हैं। वहीं, अगर बच्चा 10 साल से बड़ा है, तो फिक्स्ड रिटर्न वाले Smart Champ की ओर जाना ज्यादा सुरक्षित है। ध्यान रहे की यह सलाह थ्योरेटिकल नहीं, practical planning पर बेस्ड है।

निवेश कैसे शुरू करें? (Step-by-Step Guide)

  • दस्तावेज तैयार रखें: बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, माता-पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड और आय का प्रमाण आप अपने पास रखें।
  • लक्ष्य निर्धारित करें: तय करें कि आपको 15 साल बाद 20 लाख चाहिए या 50 लाख।
  • ऑनलाइन vs ऑफलाइन: SBI की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदने पर आपको प्रीमियम में छूट मिल सकती है।
  • प्रीमियम मोड: अपनी सुविधा अनुसार मंथली, क्वार्टरली या इयरली मोड चुनें।

यह भी पढ़ें: Labour Minimum Wages 2026: मजदूरों के लिए राहत की खबर, जानिए किसे कितना फायदा मिल सकता है

निष्कर्ष

SBI Child Plan 2026 सिर्फ एक सेविंग स्कीम नहीं है, बल्कि यह आपके बच्चे के सपनों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता है। बाज़ार में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन SBI का भरोसा और ‘प्रीमियम वेवर’ जैसा फीचर इसे भारतीय मिडल क्लास परिवारों के लिए नंबर वन पसंद बनाता है। आज की एक छोटी सी बचत, कल आपके बच्चे को बड़ा मंच दे सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। बीमा और निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। किसी भी योजना में निवेश करने से पहले आधिकारिक पॉलिसी डॉक्यूमेंट (PDS) को ध्यान से पढ़ें और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

Abhi
Abhihttp://dostigreaterthanee.in
नमस्ते, मैं अभी हूँ, एक टेक Enthusiastic जिसे नए स्मार्टफोन और मोबाइल टेक्नोलॉजी की दुनिया को बारीकी से समझना पसंद है। पिछले कई सालों से मैं मोबाइल लॉन्च, अनबॉक्सिंग और गैजेट्स के रिव्यूज के जरिए लोगों को सही स्मार्टफोन चुनने में मदद कर रहा हूँ। मेरा मकसद जटिल टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स को आसान भाषा में समझाना है ताकि आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से बेस्ट फोन चुन सकें। जब मैं लिख नहीं रहा होता हूँ, तो मैं अक्सर नए फीचर्स को टेस्ट करने और टेक ट्रेंड्स को फॉलो करने में बिजी रहता हूँ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments