Saturday, February 28, 2026
HomeBlogPM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: क्या आपको मिली ₹78,000 की सब्सिडी?...

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: क्या आपको मिली ₹78,000 की सब्सिडी? 300 यूनिट फ्री बिजली पाने का ये रहा step-by-step तरीका।

हर महीने बिजली का बिल देखकर अगर आपका भी मूड खराब हो जाता है, तो आप मेरा याकि मानिये की आप अकेले नहीं हैं। वैसे देखा जाये तो गर्मियों में AC चलाना बहोत ज़रूरी हो जाता है, लेकिन साथ ही बिजली के आने वाले बिल का डर भी बहोत ज्यादा लगता है। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana की शुरुआत की है जो आज के समय में आम लोगों के लिए किसी राहत पैकेज से कम नहीं है। इस योजना के तहत न केवल आपको 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि आपकी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार ₹78,000 तक की सीधी सब्सिडी भी दे रही है।

2026 में सोलर एनर्जी की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। अगर आप आज निवेश करते हैं, तो अगले 25 सालों तक आप बिजली के बिल के झंझट से पूरी तरह से मुक्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर को ‘पावर हाउस’ बना सकते हैं।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: Electricity Bill की Tension खत्म! सरकार लगा रही है Free Solar Panel, हर महीने बचेंगे हजारों रुपये - जानें कैसे Apply करें

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लक्ष्य भारत के 1 करोड़ घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है। इस योजना में सरकार चाहती है कि लोग अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर अपनी जरूरत की बिजली खुद बनाएं, जरूरत से ज्यादा बिजली को सरकार को बेचकर मोटा कमाई करे और बिजली बिल में भारी बचत करें। इस सरकारी योजना में सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसमें मिडिल क्लास और जरीब परिवारों को खास तौर पर ध्यान में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Emergency में पैसों की टेंशन खत्म: HDFC बैंक से 10 सेकंड में लोन पाने का ये है असली तरीका, जानें पूरी प्रोसेस

कितनी मिलेगी सब्सिडी? (Subsidy Calculator 2026)

आपको मिलने वाली सब्सिडी की राशि आपके द्वारा लगाए जाने वाले सोलर प्लांट की क्षमता (kW) पर निर्भर करती है। इसे नीचे दी गई टेबल से आसानी से समझें:

सोलर प्लांट की क्षमताऔसत मासिक खपत (यूनिट)मिलने वाली सब्सिडी (अनुमानित)
1 kW0 – 150 यूनिट₹30,000
2 kW150 – 300 यूनिट₹60,000
3 kW या अधिक300 यूनिट से ज्यादा₹78,000 (अधिकतम)

साधारण शब्दों में: अगर आपका मासिक बिजली का बिल ₹2,500 या उससे ज्यादा आता है, तो आपके लिए 3kW का सिस्टम सबसे बेहतर ऑप्शन में से एक होगा है। इसमें आपको अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी मिलेगी और आपका इन्वेस्टमेंट मात्र 3-4 साल में वसूल भी हो जाएगा।

कौन लोग इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार कुछ बुनियादी शर्तें हैं, जैसे की:

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • आपके पास अपना खुद का घर होना चाहिए जिसकी छत सोलर पैनल लगाने के लिए मजबूत हो।
  • घर में वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए।
  • आपने पहले कभी किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो।

यह भी पढ़ें: CIBIL Score खराब है? टेंशन छोड़ें! इन 5 तरीकों से चुटकियों में मिलेगा पर्सनल लोन।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)

Rooftop Solar Yojana के लिए आवेदन करना अब बहुत आसान हो गया है। आप अपने मोबाइल से भी इसे पूरा कर सकते हैं:

  • Step 1: आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
  • Step 2: ‘Apply for Rooftop Solar’ पर क्लिक करें और अपना राज्य व बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) चुनें।
  • Step 3: अपना कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • Step 4: लॉगिन करने के बाद ‘Rooftop Solar’ के लिए फॉर्म भरें।
  • Step 5: DISCOM से अप्रूवल मिलने के बाद, रजिस्टर्ड वेंडर से ही सोलर प्लांट लगवाएं।
  • Step 6: इंस्टालेशन के बाद नेट-मीटरिंग के लिए अप्लाई करें। सर्टिफिकेट मिलने के बाद सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में आ जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय इन चीजों को अपने पास तैयार रखें और ध्यान से भरे:

  • आधार कार्ड KYC के लिए
  • बिजली का लेटेस्ट बिल इसका उपयोग Consumer Number के लिए किया जायेगा।
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी इसका उपयोग सब्सिडी ट्रांसफर करने के लिए किया जायेगा।
  • जहाँ पैनल लगने हैं वहा के छत का एक फोटो
  • एक एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

सोलर पैनल लगवाने से पहले 3 जरूरी बातें

एक एक्सपर्ट के तौर पर, मैं आपको सलाह दूंगा कि केवल ‘सस्ते’ के चक्कर में न पड़ें:

  • वेंडर की रेटिंग चेक करें: पोर्टल पर दिए गए वेंडर की रेटिंग और पिछले काम रिव्यु जो लोगो ने दिया है उसको एक बार जरूर देखें।
  • DCR पैनल ही चुनें: सब्सिडी केवल तभी मिलती है जब आप भारत में बने (Domestic Content Requirement – DCR) सोलर सेल्स का उपयोग करते हैं।
  • वारंटी के कागज़ संभालकर रखें: सोलर पैनल की लाइफ 25 साल तक की होती है, इसलिए वेंडर से परफॉर्मेंस वारंटी के कागजात जरूर लें।

यह भी पढ़ें: LIC New Plan 2026: अब सुरक्षित होगा बुढ़ापा, LIC की इस स्कीम में मिल रहा है बम्पर रिटर्न।

निष्कर्ष

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि आम आदमी के लिए एक समझदारी भरा निवेश की तरह है। एक बार सोलर सिस्टम लगवाने के बाद ये आपको दशकों तक मुफ्त बिजली, प्रदूषण मुक्त वातावरण और लंबी अवधि में बड़ा आर्थिक लाभ की गारंटी देता है। अगर आप भी 2026 में भी बिजली के बढ़ते खर्च से बचना चाहते हैं, तो अब सही समय है अपनी छत को कमाई का ज़रिया बनाने का।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। सोलर सब्सिडी की राशि और नियम समय-समय पर सरकार द्वारा बदले जा सकते हैं। इसलिए सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर विजिट करें या अपने नजदीकी बिजली विभाग से संपर्क करें।

Abhi
Abhihttp://dostigreaterthanee.in
नमस्ते, मैं अभी हूँ, एक टेक Enthusiastic जिसे नए स्मार्टफोन और मोबाइल टेक्नोलॉजी की दुनिया को बारीकी से समझना पसंद है। पिछले कई सालों से मैं मोबाइल लॉन्च, अनबॉक्सिंग और गैजेट्स के रिव्यूज के जरिए लोगों को सही स्मार्टफोन चुनने में मदद कर रहा हूँ। मेरा मकसद जटिल टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स को आसान भाषा में समझाना है ताकि आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से बेस्ट फोन चुन सकें। जब मैं लिख नहीं रहा होता हूँ, तो मैं अक्सर नए फीचर्स को टेस्ट करने और टेक ट्रेंड्स को फॉलो करने में बिजी रहता हूँ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments