Saturday, February 28, 2026
HomeBlogPNB New Rules 2026: 8 जनवरी से लागू हुए पंजाब नेशनल बैंक...

PNB New Rules 2026: 8 जनवरी से लागू हुए पंजाब नेशनल बैंक के कड़े नियम, ₹5000 के जुर्माने से बचने के लिए तुरंत करें ये काम!

क्या आप भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं? अगर हाँ, तो आज की यह खबर आपके होश उड़ा सकती है या फिर आपको बड़ी राहत दे सकती है। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही PNB ने अपने बैंकिंग नियमों में कुछ ऐसे बड़े बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। 8 जनवरी 2026 से लागू हुए इन नियमों के तहत कुछ खातों पर ₹5,000 तक का जुर्माना, ट्रांजैक्शन पर रोक और यहां तक कि अकाउंट फ्रीज होने का भी खतरा है। अगर आप समय रहते सतर्क हो जाएँ, तो इन परेशानियों से आसानी से बच सकते हैं। आइए, आसान भाषा में पूरा मामला को समझते हैं।

PNB New Rules 2026

PNB KYC Update 2026: अब लापरवाही भारी पड़ सकती है

RBI के सख्त निर्देशों के बाद, PNB ने उन ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है जिनका KYC (Know Your Customer) अभी तक पूरी नहीं हुई है। अगर आपने लंबे समय से अपना आधार, पैन या अन्य जरूरी दस्तावेज बैंक में अपडेट नहीं किए हैं, तो आपका खाता Partial Freeze किया जा सकता है।

  • इससे क्या होगा नुकसान? आप न तो ATM से पैसे निकाल पाएंगे और न ही UPI और ऑनलाइन से ट्रांजैक्शन कर पाएंगे सिर्फ खाते में पैसा जमा कर सकते है।
  • इसका समाधान क्या है? अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे PNB ONE App या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपना आधार और पैन अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Salaried हैं तो खुश हो जाइए! 2026 में होम लोन लेने का सबसे आसान तरीका और ताज़ा ब्याज दरें यहाँ देखें।

₹5,000 का जुर्माना: किन खातों पर लग सकता है?

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के उलट, यह जुर्माना सभी ग्राहकों पर नहीं लगेगा। बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार, यह कार्रवाई खासतौर पर इन खातों पर हो सकती है:

  • Dormant Accounts: जो लंबे समय से बंद पड़े थे और जिसमे अचानक से बड़े ट्रांजैक्शन होने लगे हैं।
  • Misuse of Account: सेविंग्स अकाउंट का इस्तेमाल अगर कमर्शियल या संदिग्ध गतिविधियों के लिए पाया गया।
  • Non-Compliance: बार-बार नोटिस देने के बाद भी बैंक की नियमों का पालन न करना।

Minimum Balance Rules 2026: बड़ी राहत की खबर

PNB ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक बड़ी राहत भी दी है। 1 जुलाई 2025 के बाद से बैंक ने Minimum Average Balance (MAB) न रखने पर लगने वाले दंड शुल्क (Penal Charges) को काफी हद तक कम या समाप्त कर दिया है, खासकर ग्रामीण और पेंशनर्स के लिए।

अकाउंट का प्रकारक्षेत्र (Area)न्यूनतम बैलेंस (MAB)चार्ज (Penalty)
सेविंग्स अकाउंटग्रामीण (Rural)₹500शून्य (Nil)
सेविंग्स अकाउंटअर्ध-शहरी (Semi-Urban)₹1,000शून्य (Nil)
सेविंग्स अकाउंटशहरी (Urban/Metro)₹2,000शून्य (Nil)

एक्सपर्ट सलाह

भले ही अब मिनिमम बैलेंस पर कोई पेनल्टी नहीं है, लेकिन ध्यान रहे कि अगर आपका बैलेंस जीरो हो जाता है और उस पर कोई सर्विस चार्ज जैसे SMS या ATM चार्ज लगता है, तो आपका बैलेंस ‘नेगेटिव’ में जा सकता है। इसलिए खाते में कम से कम ₹500–₹1,000 रखना आपके लिए समझदारी है।

यह भी पढ़ें: LIC FD Scheme 2026: क्या बैंक से बेहतर है LIC में पैसा लगाना? जानें पूरी सच्चाई और फायदे!

PNB Digital Banking 2026: सुरक्षा हुई और मजबूत

2026 में बैंक ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को और ज्यादा सुरक्षित बना दिया है। अब अगर आप किसी ‘Non-Base Branch’ यानि की वह ब्रांच जहाँ आपका खाता नहीं है वह भी आप जाकर कैश आसानी से जमा कर सकते है या निकल सकते हैं, इस सेवा का लाभ उठाने के लिए SMS Alert और मोबाइल नंबर लिंक करना आपके लिए जरुरी है।

  • थर्ड पार्टी कैश पेमेंट लिमिट: अब किसी दूसरे व्यक्ति को कैश पेमेंट करने की सीमा ₹50,000 प्रति दिन के हिसाब से तय की गई है।
  • Video KYC सुविधा: PNB One App के जरिए बैंक अब ग्राहकों को ‘Video KYC’ की सुविधा दे रहा है, जिससे आपको बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Dormant Account को कैसे बचाएं?

अगर आपके पास कोई पुराना खाता है जिसे आप इस्तेमाल नहीं कर रहे, तो उसमें आप कम से कम 6 महीने में एक बार ₹10 का ही सही, लेकिन एक ट्रांजैक्शन जरूर करें। इससे आपका खाता ‘Inoperative’ होने से बच जाएगा और बाद में लंबी वेरिफिकेशन प्रक्रिया से भी आपको राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Bank of Baroda Personal Loan 2026: अब बिना बैंक चक्कर काटे सीधे बैंक खाते में आएंगे ₹20 लाख, जानें पूरी प्रक्रिया!

निष्कर्ष

पंजाब नेशनल बैंक के ये नए नियम बैंकिंग को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लाया गया हैं। जहाँ एक ओर मिनिमम बैलेंस के नाम पर कटने वाले पैसों से ग्राहकों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा (KYC) को लेकर बैंक बेहद सख्त हो गया है। अगर आप 8 जनवरी 2026 के बाद किसी भी परेशानी से बचना चाहते हैं, तो आज ही अपना PNB ONE App चेक करें और अपनी KYC स्थिति सुनिश्चित करें।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। बैंकिंग के नियमों और शुल्कों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। किसी भी वित्तीय निर्णय या अपडेट के लिए कृपया पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (www.pnb.india.in) पर जाएँ या अपनी नजदीकी शाखा से जानकारी जरूर प्राप्त करें।

Abhi
Abhihttp://dostigreaterthanee.in
नमस्ते, मैं अभी हूँ, एक टेक Enthusiastic जिसे नए स्मार्टफोन और मोबाइल टेक्नोलॉजी की दुनिया को बारीकी से समझना पसंद है। पिछले कई सालों से मैं मोबाइल लॉन्च, अनबॉक्सिंग और गैजेट्स के रिव्यूज के जरिए लोगों को सही स्मार्टफोन चुनने में मदद कर रहा हूँ। मेरा मकसद जटिल टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स को आसान भाषा में समझाना है ताकि आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से बेस्ट फोन चुन सकें। जब मैं लिख नहीं रहा होता हूँ, तो मैं अक्सर नए फीचर्स को टेस्ट करने और टेक ट्रेंड्स को फॉलो करने में बिजी रहता हूँ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments