Friday, February 27, 2026
HomeBlogLIC New Plan 2026: अब सुरक्षित होगा बुढ़ापा, LIC की इस स्कीम...

LIC New Plan 2026: अब सुरक्षित होगा बुढ़ापा, LIC की इस स्कीम में मिल रहा है बम्पर रिटर्न।

क्या आप भी अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहाँ पैसा 100% सुरक्षित हो और रिटर्न बैंक की तुलना में बेहतर मिले? अगर आपका जवाब हाँ है, तो LIC New Plan 2026 आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। LIC का नाम आते ही लोगों के मन में एक भरोसा आता है, और यही वजह है कि नए साल की शुरुआत के साथ ही Life Insurance Corporation of India और उसकी सब्सिडियरी LIC Housing Finance (LICHFL) ने कुछ ऐसे डिपॉजिट प्लान पेश किए हैं, जो न केवल आपके निवेश को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपको एक Fixed Monthly Income का जरिया भी देते हैं। आज के इस विशेष लेख में हम जानेंगे कि कैसे आप LIC के जरिए एक शानदार फंड अपने आने वाले भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं।

LIC New Plan 2026

LIC HFL Sanchay Deposit Scheme क्या है?

LIC भारत की नमी कंपनी इसका नाम सुनते ही हमारे मन में ‘भरोसा’ आता है। LIC HFL Sanchay Deposit Scheme एक Public Deposit Scheme है जिसे CRISIL द्वारा FAAA/Stable रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि आपका पैसा यहाँ पूरी तरह से सुरक्षित है।

2026 के लिए इस स्कीम को खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहना चाहते हैं और Guaranteed Return Investment India और risk-free investment पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: CIBIL Score खराब है? टेंशन छोड़ें! इन 5 तरीकों से चुटकियों में मिलेगा पर्सनल लोन।

LIC FD Interest Rates 2026: ब्याज दरें कितनी हैं?

निवेश करने से पहले हर कोई ब्याज दरों पर जरूर नजर रखता है। LIC FD Interest Rates 2026 के तहत सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए दरें काफी आकर्षक दिया गया हैं:

निवेश की अवधि (Tenure)सामान्य नागरिक (ROI)वरिष्ठ नागरिक (ROI)
1 साल6.70%6.95%
2 साल6.80%7.05%
3 साल6.85%7.10%
5 साल6.90%7.15%

नोट: ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं। इसलिए हमारी राइ है की निवेश करने से पहले आधिकारिक जानकारी जरूर लेना चाहिए।

₹3 लाख निवेश करने पर मंथली इनकम कैसे बनती है?

अगर आप Best LIC Investment Plan for 2026 की तलाश में हैं और आपके पास एकमुश्त राशि है, तो आप इसे मंथली इनकम ऑप्शन में डाल सकते हैं।

उदाहरण: यदि कोई निवेशक ₹3 लाख की राशि को 5 साल के लिए एलआईसी के संचय डिपॉजिट प्लान में डालता है, तो वे अपनी जरूरतों के हिसाब से monthly payout option ले सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह राशि और भी अधिक हो जाती है, जिससे वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकते हैं। जैसे की सामान्य निवेशक को लगभग ₹6,000–₹6,500 प्रति माह, वरिष्ठ नागरिकों को इससे थोड़ा अधिक राशि मिल सकती है। यह इनकम उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है जिनकी पेंशन बहोत कम है, जो हर महीने एक fixed income चाहते हैं, या फिर वो जो बैंक FD से बेहतर विकल्प ढूंढ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ₹500 की SIP से 1 करोड़ का सफर: जानें कितने साल में आपका सपना होगा सच!

LIC 2026 Deposit Plan की मुख्य विशेषताएं

  • न्यूनतम निवेश (Minimum Deposit): आप मात्र ₹10,000 (सालाना विकल्प) या ₹2,00,000 (मासिक विकल्प) से शुरुआत कर सकते हैं।
  • लोन की सुविधा: जरूरत पड़ने पर आप अपने डिपॉजिट अमाउंट का 75% तक लोन ले सकते हैं।
  • नॉमिनेशन सुविधा: इसमें नॉमिनी बनाने की सुविधा भी उपलब्ध है, जो आपके परिवार की सुरक्षा को पूरी तरह से सुनिश्चित करती है।
  • ऑटो-रिन्यूअल: मैच्योरिटी के बाद आप इसे आसानी से दोबारा निवेश कर सकते हैं।

Real Life सलाह: ज्यादा मुनाफा कैसे कमाएं?

अगर आप इनकम टैक्स स्लैब में आते हैं, तो Monthly payout की बजाय Cumulative option चुनना कई बार ज़्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसमें ब्याज पर ब्याज (Compounding) मिलता है, जिससे मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि उम्मीद से कहीं ज्यादा होती है। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले अतिरिक्त 0.25% ब्याज का लाभ उठाने के लिए घर के बड़ों के नाम पर निवेश करना एक समझदारी भरा फैसला आपके लिए हो सकता है।

LIC के अन्य लोकप्रिय प्लान (2026)

  • LIC Jeevan Utsav: यह एक होल-लाइफ इंश्योरेंस प्लान है जो उम्र भर 10% रिटर्न की गारंटी देता है।
  • LIC Jeevan Labh: यह प्लान बचत और सुरक्षा के नजरिये से एक बेहतरीन कॉम्बो है।
  • LIC Index Plus: अगर आप शेयर बाजार के साथ थोड़ा रिस्क लेना चाहते हैं, तो यह यूनिट लिंक्ड प्लान (ULIP) आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Salaried हैं तो खुश हो जाइए! 2026 में होम लोन लेने का सबसे आसान तरीका और ताज़ा ब्याज दरें यहाँ देखें।

निष्कर्ष

अगर आप 2026 में महंगाई को मात देने के लिए केवल बचत काफी नहीं है, इसके लिए आपको सही जगह पर निवेश करना जरूरी है। LIC New Plan 2026 उन निवेशकों के लिए एक सब से अच्छा ऑप्शन है जो risk नहीं लेना चाहते और stable return चाहते हैं। चाहे आप अपनी बेटी की शादी के लिए फंड जुटाना चाहते हों या खुद की रिटायरमेंट का प्लानिंग कर रहे हों, LIC के ये डिपॉजिट प्लान हर जरूरत के लिए एक दम सही हैं। आज ही अपने नजदीकी LIC एजेंट से मिलें या फिर LIC के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद का प्लान चुनिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। निवेश संबंधी किसी भी निर्णय से पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट (licindia.in) पर जाकर सभी नियम और शर्तें को ध्यान से पढ़ें या अपने financial advisor से परामर्श जरूर लें। ब्याज दरें समय-समय पर बाजार और सरकारी नीतियों के अनुसार बदलती रहती है।

Abhi
Abhihttp://dostigreaterthanee.in
नमस्ते, मैं अभी हूँ, एक टेक Enthusiastic जिसे नए स्मार्टफोन और मोबाइल टेक्नोलॉजी की दुनिया को बारीकी से समझना पसंद है। पिछले कई सालों से मैं मोबाइल लॉन्च, अनबॉक्सिंग और गैजेट्स के रिव्यूज के जरिए लोगों को सही स्मार्टफोन चुनने में मदद कर रहा हूँ। मेरा मकसद जटिल टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स को आसान भाषा में समझाना है ताकि आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से बेस्ट फोन चुन सकें। जब मैं लिख नहीं रहा होता हूँ, तो मैं अक्सर नए फीचर्स को टेस्ट करने और टेक ट्रेंड्स को फॉलो करने में बिजी रहता हूँ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments